कांके: जगन्नाथपुर रथ यात्रा मेला क्षेत्र का डीजीपी सहित प्रशासनिक पदाधिकारी ने लिया जायजा,सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे।
Kanke, Ranchi | Jul 9, 2026 रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर गुरुवार को 12 बजे जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में डीजीपी तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, मेला समिति और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।