शाहपुरा: विवादित डेढ़ बीघा भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस जाब्ते के बीच प्रशासन हुआ अलर्ट
शाहपुरा। सुल्तान शाह की बावड़ी से जुड़े लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद में गुरुवार सुबह प्रशासन ने भारी पुलिस जाब्ते और अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। राजस्थान वक्फ अधिकरण, जयपुर के आदेश की पालना में नगर पालिका और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं।