कांके: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से सगे भाई-बहन लापता, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Kanke, Ranchi | May 27, 2026 जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से सगे भाई–बहन लापता हैं, जिनका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुधवार सुबह 7 बजे वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे अकेले जाते हुए दिख रहे हैं। लापता बच्चों में 10 वर्षीय रौशनी कुमारी और उनका छोटा भाई 6 वर्षीय युवांश महतो शामिल हैं। दोनों बच्चे चिरंजीव महतो के पुत्र और पुत्री है।