कौंच: ग्राम मडैयन में महिला ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, कोंच में एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | May 15, 2026 कोंच में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जमीन पर अवैध कब्जे और उत्पीड़न की शिकायत की है, ग्राम मडैयन निवासी ज्ञानकुंवर ने आरोप लगाया कि उनकी मौजा डांग परौख स्थित जमीन पर दबंगई से कब्जा कर जोताई कर दी गई, उन्होंने बताया कि जमीन उनके नाम खतौनी में दर्ज है और विरोध करने पर आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया।