कोल: नगर निगम की गाड़ी में कूड़ा न डालने और भुगतान न करने पर होगी कार्रवाई, ननि ने कसी कमर
Koil, Aligarh | Apr 3, 2026 शहर की स्वच्छता को लेकर अब नगर निगम एक्शन मोड़ में है। इसी बीच नगर निगम की गाड़ियों में कूड़ा न डालना और कूड़ा गाड़ी का भुगतान न करना भारी पड़ सकता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 15 दिन की डेडलाइन जारी की है। इसी बीच सहायक नगर आयुक्त ने अभियान चलाते हुए तंग गलियों का निरीक्षण किया और लोगों को इसकी जानकारी दी।