मेहदावल स्थित कुबेर नाथ शिव मंदिर का एसडीएम व सीओ ने गुरुवार को निरीक्षण किया है। एसडीएम व सीओ ने मंदिर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।