संडीला: समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, बालामऊ स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों में खुशी की लहर
Sandila, Hardoi | Apr 20, 2026 यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेन के संचालन शुरू कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ–नई दिल्ली–लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है,यह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ के लिए प्रत्येक सोमवार को ही चलेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे।