मांट: मांट थाना क्षेत्र के एक गाँव में देवरों ने भाभी से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Apr 30, 2026 आरोप है कि शुक्रवार की शाम को महिला का पति घर नहीं था,तभी उसके दो देवर घर मे घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे,विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।इसी दौरान पति भी आ गया,तो उसके साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब बताया कि मामले में आज रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।