सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ कस्बे में खाद्य विभाग ने आइसक्रीम, कुल्फी आदि के लिए की छापेमारी और नमूने लिए
सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के पंत चौराहे पर स्थित ममता मस्तानी आइसक्रीम का निरीक्षण किया गया, यहां से कुल्फी का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। जीटी रोड स्थित भूतेश्वर कॉलोनी के पास न्यू देहली जूस एंड शेक्स का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, कासगंज रोड पर स्थित भोलेनाथ आइसक्रीम से भी कुल्फी का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।