मुरैना नगर: राघवेंद्र डॉक्टर की दुकान पर काम करने वाला युवक लापता, परिजनों ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई
मुरैना की जौरा रोड स्थित काशी बाबा कॉलोनी में रहने वाला युवक पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित डॉ राघवेंद्र यादव की क्लीनिक पर काम करता है।बीती रात जब वो घर नहीं आया तब परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की।परिजनों द्वारा काफ़ी तलाशने के बाद जब वो नहीं मिला तब उसकी गुमशुदगी कोतवाली थाने जाकर दर्ज कराई।क्लीनिक से बीती रात अर्जेन्ट काम कहकर वो निकल गया था।