मंझनपुर: पौर काशीरामपुर में प्रेम प्रसंग में धमकी से टूटा किशोर, ईंट भट्ठे के मजदूर ने बगीचे में फांसी लगाकर दी जान
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में रविवार सुबह लगभग 8 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले किशोर का शव बगीचे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।