रॉबर्ट्सगंज: भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोती और चप्पलों से पीटा
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने शनिवार शाम 4 बजे स्वर्णजयंती चौक पर जमकर प्रदर्शन किया,इस दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर कालीख पोत कर उनके पोस्टर को चप्पलों से पीटा।इस मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया है जिससे महिला आरक्षण बिल संसद में पास नहीं हुआ।