अशोक नगर: जेल के पास बाइक चालक ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जेल के पास पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जेल कॉलोनी निवासी कल्याण सिंह पुत्र युक्ति लाल लोधी उम्र 65 वर्ष सोमवार की शाम 7:00 बजे अपने घर से बाजार जा रहा था। इसी दौरान जेल के सामने बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया घायल के सिर एवं हाथ पैरों में चोटें आई हैं।