बंदरा: मतलूपुर निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत मतलूपुर निवासी डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के पूर्व कुलपति पद्मश्री गोपालजी त्रिवेदी का निधन मंगलवार सुबह पटना के निजी अस्पताल में हो गया। वे 96 वर्ष के थे। शाम करीब 4 बजे में उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचते क्षेत्र में शोक की लहार दौर गई।