शिवपुरी नगर: 'भगवान' के दर पर 'शैतानों' की नजर: खेड़ापति मंदिर में मत्था टेक रहा था भाई, बाहर से साइकिल ले उड़े दो चोर; CCTV में कैद
धर्म और आस्था के केंद्रों पर भी अब चोरों की टेढ़ी नजर रहने लगी है। ताजा मामला शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर से सामने आया है, जहां भगवान के दर्शन करने गए एक बालक की साइकिल पर दो बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात मंदिर परिसर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।