लातेहार: जिला आपूर्ति विभाग ने सूची किया जारी,दो अगस्त तक 1702 राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश
जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने शुक्रवार को एक सूची जारी कर अहर्त्ता नहीं रखने वाले राशन कार्ड धारियों को दो अगस्त तक अपना राशन कार्ड सरेंडर या निरस्त कराने की अपील की है। उन्होेने इसे ले कर एक सूची जारी की है। सूची में 1702 राशन कार्डधारियों का नाम शामिल है।डीएसओ ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जानकारी दी।