नामकुम: हरमू स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रेसवार्ता कर क्षत्रिय समाज के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी
Namkum, Ranchi | Oct 12, 2025 हरमू स्थित कार्यालय में रविवार दोपहर करीब तीन बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने प्रेसवार्ता कर क्षत्रिय समाज के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि आज क्षत्रिय समाज को विस्तार देने के लिए पदाधिकारी को मनोनीत किया गया साथ ही संगठन को कैसे मजबूत किया जाए और गांव गांव तक विस्तार किया जाए इसपर चर्चा की गई।