धामपुर: नहटौर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर नन्हेड़ा में शादी की दावत में दूसरे व्यक्ति को शामिल करने का विरोध करते हुए हुई मारपीट
नहटौर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर नन्हेड़ा में दावत को लेकर विवाद मे शुक्रवार की सांय चार बजे राजपाल सिंह पुत्री अनीता घायल हो गए।पीड़ित राजपाल सिंह ने बताया कि उनके बेटे सुभाष की शादी के उपलक्ष्य में बिरादरी की दावत का आयोजन किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने बिरादरी के एक अन्य व्यक्ति को दावत मे शामिल करने का विरोध करते हुए मारपीट की।