डीग: डीग के मवई गांव में महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी को डिटेन किया गया, हथियार भी बरामद
जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के मवई गांव में रविवार को मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घर के सामने खड़े होने और अभद्र व्यवहार का विरोध करने पर एक युवक ने कथित रंजिश पाल ली और कुछ ही देर बाद खेत से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।