मनीगाछी: दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 साल पुराने केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, मधुबनी से अभियुक्त पकड़ा गया
जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मनिगाछी थाना कांड संख्या-57/16 के अप्राथमिकी अभियुक्त मुख्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुख्तार, पिता स्वर्गीय मोफिदुर रहमान, निवासी बलहा घाट, थाना बिस्फी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा।