लैलूंगा: खेत में मिली 25 वर्षीय युवक की रहस्यमयी लाश, करंट या हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
अरसीपाली गांव में 25 वर्षीय गौरव निषाद का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शुरुआती तौर पर करंट लगने की आशंका है, लेकिन परिजन हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।