राजनांदगांव: चिखली चौकी क्षेत्र के रमन बाजार के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव के चिखली चौकी क्षेत्र के रमन बाजार के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया,जिसके पास से 34 पौवा देशी शराब बरामद कर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।