छबड़ा: छबड़ा में भारतीय नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा
Chhabra, Baran | Mar 13, 2025 भारतीय नववर्ष स्वागत समिति की बैठक आदर्श विद्या मंदिर के विवेकानंद सभागार में नववर्ष स्वागत समिति के संयोजक हितेन सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। भारतीय नववर्ष पर भव्य शोभा यात्रा निकालने की योजना बनी। हिंदू समाज से बड़ी संख्या में लोग बैठक में पधारे। चौराहा प्रतिष्ठानों एवं मुख्य मार्गो को सजाने एवं घरों मंदिरों पर भगवा पताका लगना तय किया।