शाहजहांपुर: शिक्षक समायोजन पर डीएम ने बुलाई बैठक, मानक आधारित तैनाती पर दिया जोर
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वीसी कक्ष में शिक्षक संघों के पदाधिकारियों के साथ शिक्षक समायोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक संघों द्वारा प्रस्तुत एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षक समायोजन की सूची ब्लॉकवार तैयार की जाए।