इटारसी: तवानगर में अनियंत्रित इलेक्ट्रिक स्कूटी फिसली, हादसे में एक की मौत, दो घायल, पुलिस जांच जारी
इटारसी के तवानगर में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सड़क फिसलने से एक युवक की मौत होने का मामला गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया है। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को करीब दो घंटे तक मदद नहीं मिल पाई, जिसके कारण एक युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना तब हुई जब मरियारपुरा निवासी सूरज (25) अपने साथियो के साथ जा रहा था।