सनावद नगर में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में पार्टी की प्रचंड जीत पर उत्साह और उल्लास के साथ जश्न मनाया।सोमवार रात मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य विजय जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए नारे लगाए,