कासगंज: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के साथ की गोष्ठी
आगामी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए दूरी के आधार पर किराया निर्धारित किया गया। यातायात प्रभारी ने चालकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से केवल तय किराया ही लिया जाए