कुरावली: बिछवा क्षेत्र में कोर्ट के स्टे के बावजूद जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने भाजपा एमएलसी से लगाई गुहार
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जरौली निवासी विनोद सिंह पुत्र मान सिंह ने भाजपा एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को शिकायती पत्र देकर अपनी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के ग्राम प्रधान मनोज कुमार पुत्र दलवीर सिंह द्वारा न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बावजूद जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।