छीपाबड़ोद: पिथपुर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान
छीपाबडौद उपखण्ड क्षेत्र के पिथपुर गांव सहित दर्जनों गांवों में पिछले कई महीनों से ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान हैं। अधिकांश गांवों में कई दिनों से हैंडपंप सूखे पड़े हैं। ऐसे में एक घड़ा पानी के लिए ग्रामीण महिलाओं को दूर दराज के कृषि कुओं पर जाना पड़ रहा है। जिसके कारण ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।