छीपाबड़ोद: प्रदेश में कोरोना ने दी दस्तक, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने सावधानी बरतने की अपील की
छबड़ा विधायक व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की दस्तक हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना धीरे—धीरे पैर पसार रहा है। केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में भी कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान में करीब आधा दर्जन लोग पॉजिटिव मिले हैं।