पूर्णिया पूर्व: छतिया गांव स्थित महाराज स्थान को उपद्रवियों ने किया तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे अधिकारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगाकरियात पंचायत अंतर्गत छतिया गांव वार्ड संख्या 6 स्थित महाराज स्थान में बीती देर रात्रि असमाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ कर दिया।शनिवार की सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा करने आई तो देखा कि महाराज स्थान को असमाजिक तत्वों के द्वारा छतिग्रस्त कर दिया गया है।महराज स्थान में बने टीन का घर,मिट्टी का पिंड सहित ध्वज को तोड़ फोड़ कर दिया गया है।