गोरखपुर: शाहपुर क्षेत्र में दो दिनों में पागल कुत्ते ने 17 लोगों को काटा, नगर निगम बना अंजान
शाहपुर इलाके में इन दोनों एक पागल कुत्ते का खौफ फैला हुआ है। लोग डर के मारे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में भी लोग डर रहे हैं, वजह है कि इस पागल कुत्ते ने दो दिनों में 17 लोगों को काटकर बुरी तरीके से घायल कर दिया। पीड़ित लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वही नगर निगम के अधिकारी इस पूरे मामले से अंजान बने हुए हैं।