जयसिंहनगर: गिरूईबडी से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने किया जब्त, खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरूईबडी से पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। पुलिस ने सोमवार की शाम 7 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया है की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हलफल नदी से रेत चोरी कर ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने गिरूईबडी में ट्रैक्टर को आते देखा तो ट्रैक्टर रोककर ट्रैक्टर चालक को रोका।