नबीनगर: साइबर ठगी के शिकार बैरवा लोकनाथ के सुदामा पांडे को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने ₹20,160 कराए वापस
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बैरवा लोकनाथ निवासी सुदामा कुमार पांडे को UPI के माध्यम से हुई साइबर ठगी के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी राहत दिलाई है। साइबर थाना की सक्रिय पहल और MRM के माध्यम से बीते शाम पीड़ित के खाते में 20,160 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है