लैलूंगा: रायगढ़ में 46 बकायादारों से एक करोड़ 23 लाख रुपये की वसूली होगी, आरआरसी जारी करने की तैयारी
रायगढ़ जिले में अंत्यावसायी विभाग से ऋण लेकर राशि नहीं चुकाने वाले 46 लोगों से वसूली की तैयारी की जा रही है। विभाग ने एक करोड़ 23 लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि की वसूली के लिए संबंधित तहसीलदारों को आरआरसी जारी करने पत्र भेजा है।