शाहगंज: रूधौली गांव पहुंचा राष्ट्रवादी नौजवान सभा का प्रतिनिधिमंडल, बेटी की शादी व बेटे के इलाज की उठाएगा ज़िम्मेदारी
जौनपुर के पूर्व सांसद श्री धनंजय सिंह जी के निर्देश पर रविवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री नवीन सिंह जी के नेतृत्व में सुइथाकला विकासखंड के रूधौली गांव पहुंचकर सड़क हादसे में दिवंगत स्व. श्री नीरज तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। बता दें कि नीरज तिवारी की बस और पिकअप की टक्कर में मौत हो गई थी।