हायाघाट: मिथिला क्षेत्र में पारंपरिक लोकपर्व जुड़ शीतल हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया गया, पेड़-पौधों को सींचकर निभाई परंपरा
मिथिला क्षेत्र में पारंपरिक लोकपर्व जुड़ शीतल आज पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने प्रकृति संरक्षण और पारिवारिक स्नेह की अनूठी मिसाल पेश करते हुए पेड़-पौधों में पानी डाला, जिसे स्थानीय भाषा में ‘जुड़ाना’ कहा जाता है। शहर से लेकर गांव तक इस पर्व की धूम देखने को मिली। दरभंगा के खैया घाट एवं मजूलिया गांव में भी युवाओं पेड़ को सिंच