रहुई: भंडारी गाँव के पास राधा कृष्ण मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
Rahui, Nalanda | Jun 13, 2025 रहुई प्रखंड के भंडारी गाँव के पास स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 24 घंटे का अखंड कीर्तन आरंभ किया गया, जिसकी शुरुआत कलश यात्रा से हुई। कार्यक्रम के संचालक महंत श्री श्री किशोरी दास महाराज ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। शुभारंभ.