झुंझुनू: पुलिस ने जोधपुर से 5.61 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं साइबर पुलिस थाना टीम ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार परिवादी को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब दिलवाने के नाम पर ठगों ने अलग-अलग खातों में ट्रांजेक्शन करवाकर 5 लाख 61 हजार रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी दिनेश व राहुल सिंह उर्फ रोनी को गिरफ्तार किया है।