झुंझुनू: झुंझुनू साइबर पुलिस ने दो ठगी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया झुंझुनू साइबर पुलिस ने 5 लाख 61 हज़ार की ठगी करने वाले दो आरोपियों को शनिवार सुबह 11:00 के आसपास गिरफ्तार किया है, आरोपी दिनेश पुत्र हनुमान व राहुल सिंह पुत्र श्यामलाल है जिन्होंने 22 4.2024 को टेलीग्राम एप पर फर्जी तरीके से एक व्यक्ति से 5 लाख 61 हज़ार की साइबर ठगी की थी।