सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने जन सुनवाई में सुनी आम लोगों की समस्याएं, 80 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर दीपक आर्य, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग एवं डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 80 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।