चित्रकूट कर्वी न्यायालय पेशी पर आए दुष्कर्म का आरोपी लौढ़िया बुजुर्ग में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा करंट लगने से झुलसा प्रयाग रेफर मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत लौढ़िया बुजुर्ग गांव का है जहां ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी करंट की चपेट में आने से झुलस गया आरोपी शैलेंद्र कुमार निवासी कोलहाई थाना बरगढ़ के पिता राज बहोर ने आज मंगलवार की सुबह 9 बजे मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि शैलेंद्र पर दो साल पहले दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिस पर वह 13 महीने जेल में बिता कर जमानत पर आया था और न्यायालय में पेश न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था और वारंट रद्द कराने आपने पिता के साथ कर्वी न्यायालय आया था जिस पर सुनवाई के दौरान न्यायधीश ने उसे हिरासत में लेने के निर्देश दिया लिखापढ़ी शुरू होते ही शैलेंद्र चुपचाप न्यायालय से भाग निकला जिसपर पुलिस कर्मियों और अधिवक्ताओं ने उसकी तलाश शुरू की जिससे परिसर में अफरा तफरी मच गई करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि शैलेंद्र लौंढ़िया बुजुर्ग गांव में एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और करंट लगने से झुलस गया वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस घायल शैलेंद्र जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे है जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया है
Karwi, Chitrakoot | Jun 10, 2026