चित्रकूट मानिकपुर के ऊंचाडीह के पास बाइक की टक्कर से बाइक सवार ननद भाभी घायल जिला अस्पताल रेफर। मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना के ऊंचाडीह के पास आज बुधवार की सुबह 8:30 बजे का है जहां बाइक की टक्कर से बाइक सवार ननद भाभी घायल हो गई घायल युवती कल्पना पुत्री राजकरन यादव निवासी कोटा कंदेला हरदिहा थाना मानिकपुर के परिजनों बताया कल्पना अपनी भाभी सीमा पत्नी आशीष को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने तय सेंटर बांदा जाने को ट्रेन में बैठाने के लिए मानिकपुर स्टेशन बाइक से छोड़ने जा रही थी बाइक कल्पना चला रही तभी रास्ते में ऊंचडीह के पास अचानक सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे गिरकर दोनों नंद भाभी घायल हो गई जिसको जानकारी पर पहुंचे परिजनों द्वारा मानिकपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर गया है