गुना नगर: जिला कार्यालय पर एकल अभियान की हुई समीक्षा बैठक ग्राम स्वराज मंच के प्रमुख हुए शामिल
गुना में एकल अभियान की जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। भाग शिक्षा प्रभारी विकास जैन ने बताया, ग्राम स्वराज मंच के प्रमुख विनोद कुमार शामिल हुए। जिले में एकल अभियान अंचल गुना के 419 से अधिक विद्यालय संचालित है। बनवासी क्षेत्र में लोगो को शिक्षित, संगठित करने एवं ग्राम विकास, स्वाभिमान, जागरण संस्कार, पंचमुखी शिक्षा देने का काम एकल अभियान के तहत जारी है।