पोहरी: पोहरी क्षेत्र के अहेरा में कृषि विभाग ने 150 आदिवासी किसानों को निःशुल्क बाजरा बीज वितरण किया
Pohri, Shivpuri | Jul 22, 2026 जिले में खरीफ फसल उत्पादन बढ़ाने एवं किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में गत दिवस कृषि विभाग द्वारा अहेरा के 150 आदिवासी किसानों को निशुल्क बाजरा बीज का वितरण किया गया जिसकी जानकारी बुधवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई है।कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी आकाश रावत व अन्य मौजूद रहे।