हाजीपुर: वैशाली DM की सख्त मॉनिटरिंग से वैशाली में ईंधन आपूर्ति दुरुस्त, जिला आपूर्ति कार्यालय ने की पुष्टि
वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके बुधवार को रात लगभग 8:00 बजे बताया वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के प्रभावी नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों ने भी इस व्यवस्था की मजबूती को प्रमाणित किया है।