शाहपुरा: अभिषेक सेन हत्याकांड को लेकर सेन समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
शाहपुरा कस्बे में सोमवार को अभिषेक सेन हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश फूट पड़ा। समस्त सेन समाज, नारायणी सेवा संस्था और सेन युवा एकता मंच भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में उपखंड कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई।