धार: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में धार में 4 दिसंबर को विशाल धरना, शहर के प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
बांग्लादेश में हिंदूओं पर लगातार हो रही अत्याचार की घटनाओ के विरोध में सर्व हिंदू समाज का एक विशाल धरना प्रदर्शन 4 दिसंबर 2024 को दोपहर 1 बजे धार के उदय रंजन क्लब मैदान पर होगा। यह विशाल धरना प्रदर्शन सर्व हिंदू समाज द्वारा बुलवाया गया है। इसमें सभी हिंदू संगठनों के साथ-साथ जिलेभर से आम हिंदू समाज की भी सहभागिता रहेगी।