राशमि: पहुंना पुलिस चौकी पर सीएलजी बैठक आयोजित, त्योहारों पर शांति और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई
थाना क्षेत्र की पहुंना पुलिस चौकी पर सोमवार शाम थानाधिकारी रतन सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) बैठक आयोजित की गई। चौकी प्रभारी नंदलाल सैनी ने सोमवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में आगामी ईद और ग्यारस पर्व को शांतिपूर्ण और स्वच्छता के साथ मनाने पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशों के तहत वाहनों से ब