📢 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026)
🗳️ 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और भरे हुए प्रपत्र वापस लेकर डिजिटाइज करेंगे। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
📄 बीएलओ कम-से-कम तीन बार घर-घर जाएंगे ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भरा जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ को सहयोग करें, प्रपत्र सही ढंग से भरकर समय पर जमा करें और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
📅 महत्वपूर्ण तिथियां
✅ 30 जून–29 जुलाई: घर-घर प्रपत्र वितरण व संग्रहण
✅ 5 अगस्त: प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन
✅ 5 अगस्त–4 सितंबर: दावा एवं आपत्तियां
✅ 7 अक्टूबर: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन
#JharkhandSIR #Lohardaga #Election2026 #VoterList #SIR2026 #TeamPRD #Jharkhand